रविवार, 1 नवंबर 2026

बिना विचारे काम मत करो

एक किसानने एक नेवला पाल रखा था। नेवला बहुत चतुर और स्वाभिमक्त था। एक दिन किसान कहीं गया था।

किसान की स्त्रीने अपने छोटे बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया और नेवलेको वहीं छोड़कर वह घड़ा और रस्सी लेकर कुएँ पर पानी भरने चली गयी।

किसान की स्त्री के चले जानेपर वहाँ एक काला साँप बिल में से निकल आया। बच्चा पृथ्वीपर कपड़ा बिछाकर सुलाया गया था और साँप बच्चे की ओर ही आ रहा था। नेवले ने यह देखा तो साँप के ऊपर टूट पड़ा। उसने साँपको काटकर टुकड़े-टुकड़े कर डाला और घर के दरवाजे पर किसान की स्त्री का रास्ता देखने गया।

किसान की स्त्री घड़ा भरकर लौटी। उसने घर के बाहर दरवाजे पर नेवले को देखा। नेवले के मुख में रक्त लगा देखकर उसने समझा कि इसने मेरे बच्चे को काटा है। दुःख और क्रोध के मारे भरा घड़ा उसने नेवलेपर पटक दिया। बेचारा नेवला कुचलकर मर गया।

वह स्त्री दौड़कर घर में आयी। उसने देखा कि उसका बच्चा सुख से सो रहा है और वहाँ एक काला साँप कटा पड़ा है। स्त्री को अपनी भूल का पता लग गया। वह दौड़कर फिर नेवलेके पास आयी और मरे नेवलेको गोदमें उठाकर रोने लगी। लेकिन अब उसके रोनेसे क्या लाभ? इसीलिये कहा है—

बिना बिचारे जो करै, सो पाछे पछताय। काम बिगारै आपनो, जग में होत हँसाय॥

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

अनाहत

आज का शब्द 👑 'अनाहत'
(Unstruck, Unbeaten, Soundless)
अर्थ🔍है : जिसे आहत (चोटिल, आघातित या प्रहार) न किया गया हो; जो बिना किसी आघात या संघर्ष के स्वतः उत्पन्न हो।

इसके पर्यायवाची शब्द हैं:- 

• अनहद
• अक्षत
• अखंड
• अक्लिष्ट
• अनाहत नाद

साहित्यिक 📙संदर्भ:-

• संत कबीरदास और अन्य निर्गुण संतों की वाणी में 'अनहद' (अनाहत का प्राकृत रूप) शब्द का अत्यंत गहरा प्रयोग मिलता है। जब साधक का मन बाहरी कोलाहल से मुक्त होकर भीतर की ओर मुड़ता है, तब उसे उस शाश्वत आंतरिक संगीत (अनहद नाद) की अनुभूति होती है।

• यह शब्द उस अछूते, निर्मल और शाश्वत सत्य का प्रतीक है जिस पर समय या संसार के प्रहार अपनी कोई छाप नहीं छोड़ पाते।

झिलमिल झिलमिल झिगमग बाजे, अनहद का बाजा रे। 
गगन मंडल में बैठी के, संत करें रतिराजा रे॥
— संत कबीर
#hindi #HindiLiterature #hindisahitya #wordoftheday #hindikathaye

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

ईष्ट

आज का शब्द है 👑 'ईष्ट'

Desired / Wished / Favorable / Beloved 

संस्कृत के 'इष्' (चाहना / कामना करना) धातु से बने इस शब्द का शाब्दिक अर्थ 'चाहा हुआ' या 'प्रिय' है।

अर्थ🔍: जो अत्यंत प्रिय हो, जिसकी कामना की गई हो, या जिसकी आराधना की जाए; आदरणीय, वांछित या आराध्य ।

इसके पर्यायवाची शब्द:

• वांछित / अभीष्ट 

• प्रिय / प्यारा 

• आराध्य / पूज्य 

• शुभ / अनुकूल 

नोट: उर्दू में इसके लिए 'मस्लूब', 'पसंदीदा', या 'महबूब / मुराद' का प्रयोग किया जाता है।

साहित्यिक संदर्भ 📙📙📙:

1️⃣ भारतीय परंपरा में 'इष्ट' या 'इष्टदेव' उस देवी-देवता या शक्ति को कहा जाता है जिसके प्रति व्यक्ति की अगाध निष्ठा, प्रेम और व्यक्तिगत समर्पण होता है।

2️⃣ काव्य और प्रेम-साहित्य में 'ईष्ट' या 'अभीष्ट' उस लक्ष्य या प्रियतम का प्रतीक है जिसे पाने के लिए कवि या नायक समस्त बाधाओं को पार करता है।

3️⃣ मनोविज्ञान में मनुष्य की गहरी इच्छाओं और आकांक्षाओं को उसका 'ईष्ट' कहा जा सकता है।

श्रद्धा के जिस अर्घ्य से, सजता है मन का घाट, 
वही ईष्ट बनकर तराशता, जीवन की हर एक बाट।

#hindi #HindiLiterature #hindisahitya #hindikathaye #wordoftheday

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

बेतकल्लुफी

बेतकल्लुफी से बोते रहे नफरत की फसल।
मै परेशान हूं ये कटेगी औ घर ही तो आवेगी।।

#hindi #hindishayari #hindilovestatus #HindiLiterature #हिन्दी #हिन्दीसाहित्य

सोमवार, 28 सितंबर 2026

बेटी

क्या ये वक्त है बदला, क्या हालात बदले हैं
क्या तासीर बदली है खूब जज्बात बदले हैं
स्टोव की ज़द में पहले होती थी बस बहुएं
अब सास ससुर भी नीले ड्रम के खतरे है।।
बडा खानदान है उसका जो बेटी देता है तुम्हे
अपने से बडा समझे है तो बेटी देता है तुम्हें 
तुम यूं बेमुरूव्वत जी रहे घर की दहलीज मे
उसकी सिसकियों का सैलाब जला न दे तुम्हें ।।
खाली हाथ आया भाई तो आंख भर आयी
जो कुछ छिपाया था हथेली पर रख आयी
गुल्लक में छिपा दिये शौहर के चांटे सारे
वह भाई से मिली भी तो मुस्करा कर आयी।।
जमीं पे गिरे आंसू वो अब तेजाब हो गये
सिसकियां जो बदलीं तो अजाब हो गये
दहलीज में बैठे गिने वो चांदी के सिक्के
बेटी की ससुराल वाले बेनकाब हो गये।।

बाग से फूल हटाओगे तो माली क्या ही करेगा
हंसी चिड़िया मिटाओगे तो जंगल क्या ही करेगा
जिसकी मुस्कराहट पर सारी उम्र जिया उसने
उसकी गुड़िया जलाओगे तो बाप क्या ही करेगा।।


आंगन की गौरैया बचायी जालिम जमाने से
और तुम्हें सौंपी हो बड़ी मिन्नत से, मनाने से
वो भूचाल थाम कर  पी लेगा समंदर सारा 
खता न करना, बचना उसे आजमाने से।।
जख्म देना गर उसे तो बस बेपरवाह ना होना
ख्याल रखना उसका कभी लापरवाह न होना
बेटियां सबसे अजीम चीज होती हैं बाप की
जिंदा हो बाप तो बेटी रूलाकर चैन से न सोना।।

#beti #bitiya #daughters #daughterlove #hindikathaye

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

मुहावरेदार:- बंदर 🐒 क्या जाने अदरक का स्वाद

मुहावरेदार:- बंदर 🐒 क्या जाने अदरक का स्वाद

शुक्रवार की बाजार मे थैले और जेब का भरसक संतुलन बनाने का प्रयास करते हुए मैं अगली खरीदारी को बढा ही था कि श्रीमती जी का फोन आ गया
मैने एक ही झटके मे सब बता दिया जो खरीद चुका था और जो खरीदने वाला था ।
वो दूर दराज किसी कस्बे के दबंग थानेदार की तरह पूछती रही मै एक सीधे साधे ग्रामीण की तरह सकपकाता जवाब देता चला गया।
सब ठीक चल रहा था अचानक उसे अदरक का ध्यान आ गया
बोली तीन बार से अदरक नही ला रहे हो
मैने भी तपाक से जवाब दिया, ले लिया है, बताना भूल गया
काल काटकर मै अदरक वाले को ढूंढता आगे बढा वह कोने मे खडा था उसकी रेहडी पर बहुत कम भीड़ थी।
मैने जब दाम पूछा तो पता चला 400रू प्रति किलो
थकहार कर मुझे 100ग्राम खरीदना ही पडा
फिर वापस लौटते हुए अदरक मेरे दिमाग में कौंधने लगा

"बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद"

अक्सर घरों मुहल्लों चौक चौबारे और सामान्य बोलचाल में यह तंजपूर्ण मुहावरा चिपका दिया जाता है।

अदरक 🫚 जिसे संस्कृत में शुष्ठी भी कहते हैं। यह एक औषधीय पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम जिंजिबर ऑफ़िसिनेल है और यह हमारे दक्षिण एशिया की देशीय उपज है लेकिन यह स्वभाव से अति कडवा और गर्म होता है। इसके गुण दोष का मूल्यांकन करें तो कहीं भी यह नही लगता कि यह किसी को पारितोषिक के तौर पर दिया जा सके।
हां यदि किसी से मित्रता बढानी हो तो उस खांसते या सिसकते व्यक्ति को मस्त अदरक की चाय पर आमंत्रित किया जा सकता है।
इसके अलावा पुराने टाइम मे जब कोका कोला पेप्सी जैसे ठंडे पेय पदार्थ नही थे तो हमसे जस्ट पहले वाली पीढी शायद कालेज कैंटीन मे अपनी महिला मित्र को जरूर अदरक की चाय ही पिला कर प्रपोज❤️ करती रही होगी।
केरोसीन वाले स्टोव पर तपते पतीले में उबलती चाय और उसमे कूट कूटकर डाली गयी अदरक उसके स्वाद को और तीक्ष्ण कर देती है। यह तीक्ष्णता हृदय की गहराईयों में उतरते हुए किसी का हाथ थामने को मजबूर कर देती होगी
और शायद यही वो पल है जब इजहार कर दिया जाता रहा होगा खैर
इसके अलावा अदरक का घरेलु उपयोग भी है जिसमें उसकी कतरनें उदर के रोगी को नमक से खिलायी जाती हैं तथा कच्चे अदरक की चटनी जो सिल बट्टे पर पिसी हुई मिल जाये तो बस अह हा हा.....भोजन करने वाले का मन तृप्त हो जाये।

फिलहाल बंदरों को तो न चाय बनानी आती है न ही वो सिल बट्टे का प्रयोग करना जानते हैं फिर उसे अदरक थमाने का क्या प्रयोजन रहा होगा।

जरूर मुहावरा बनाने वाले का बंदरों से कोई बैर रहा होगा तभी तो उसे अदरक जैसी कीमती चीज थमा कर व्यंग्य किया जाता है..........
#HindiKathaye #हिन्दीकथाएं #HindiStories #हिन्दीसाहित्य #हिन्दीकहानी #साहित्य #मातृभाषा #हिन्दीग्राम #हिन्दीहमारीपहचान

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

जन्माष्टमी विशेष

सुबह-सुबह जैसे ही नींद खुली तो "ठाकुर जी" का बडा सलोना सा एक चित्र मेज पर रखा था


कैसी मनोहर तस्वीर है
माथे पर चंदन लगा हुआ है
जैसे किसी ने "Happy Birthday" वाला टीका माथे पर लगा दिया हो❤️🫡🙏

#happybirthday #janmashtami #janmashtamispecial #JanmasthamiCelebration

चिरैयादह का मलेर

चिरैयादह वर्तमान पंजाब और हरियाणा की सीमा से लगी एक स्वतंत्र रियासत थी। यह मलेर राजपूतों की राजधानी थी। किंवदन्ती है कि एक मलेर दस दिलेर के ...